गायघाट: हनुमान नगर गांव में घर में चोरी करने घुसे चोर ने हंसिया से महिला पर हमला कर किया घायल, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में घर में चोरी करने घुसे चोर ने हंसिया से महिला पर हमला कर घायल कर दिया। घटना गुरुवार अहले सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। घायल महिला का पहचान बृज किशोर राय का 50 वर्षीय पत्नी शिवकुमारी देवी बताया गया है।