गभाना: चंडौस पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर और मिट्टी लोडर मशीन बरामद कर किया ज़ब्त
चंडौस क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ गुरुवार शाम को करीब चार बजे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम अजना के एक खेत में दबिश देकर अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहा बिना नंबर का ट्रैक्टर और मिट्टी लोडर मशीन बरामद कर सीज कर दी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही खनन में शामिल लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।