चित्तौड़गढ़: शहर के राणा सांगा बाजार में दुकान से हुई चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिगों को किया डिटेन
शहर में दुकान से हुई चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार। आरोपी से चोरी का माल बरामद। शहर चित्तौड़गढ़ के राणा सांगा बाजार स्थित एक दुकान में रात्रि के समय घुस कर कॉपर वायर, रेडियटर व अन्य सामान चोरी करने के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफतार किया हैं। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सम्पूर्ण माल बरामद कर लिया हैं।