भागलपुर के लोहिया पुल पर दिनदहाड़े एक झपटमार को चोरी की वारदात अंजाम देना भारी पड़ गया। बदमाश ने एक मासूम बच्चे के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया और मौके से भागने लगा। घटना के दौरान बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी के पीछे दौड़ पड़ी।