भैंसदेही: सावलमेंढा में भीषण सड़क हादसा तेज़ रफ़्तार बोलेरो गाड़ी ने तीन बाइक सवार को मारी टक्कर छः लोग गम्भीर रूप से घायल
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के सावलमेंढा में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने सड़क से चल रही तीन मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार छः लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए सभी को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही उपचार के लिए भर्ती कराया गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।