कोलायत: कोलायत के गोविंदसर में शॉर्ट सर्किट से किसान के झोपड़े में लगी आग, कचरा, अनाज और मोटरसाइकिल जलकर राख
कोलायत तहसील के गांव गोविंदसर में किसान परिवार पर अचानक आई आगजनी की घटना ने बड़ा नुकसान पहुंचा दिया। जानकारी के अनुसार आम किसान ओमप्रकाश पुत्र मोडाराम कुमावत के बाड़े में बने झोपड़े में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।झोपड़े में रखा गायों के लिए करीब 11 से 12 क्विंटल कचरा, कुछ अनाज तथा एक मोटरसाइकिल जल गई