नौबतपुर: नौबतपुर में खुले बिजली तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत
नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखूपुर बधार में करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। बताया गया कि दोनों मजदूर ग्रीन सिटी साइट पर काम करते थे। काम खत्म करने के बाद दोनों अपने डेरे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान खेत में बोरिंग से जुड़े खुले बिजली तार की चपेट में आ गए। करंट का झटका लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो ग