चूरू: पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, एसडीएम ऑफिस के सामने ज्ञापन फाड़कर दी गई गिरफ्तारी
Churu, Churu | Jul 23, 2026 दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन व पेपर लीक और परीक्षा धांधली के विरोध में गुरुवार को शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच राजस्थान एवं भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। अपनी मांगों के समर्थन में इंद्रमणि पार्क से एसडीएम ऑफिस तक रैली निकाली गई। युवाओं ने रेलवे स्टेशन के पास राष्ट्रगान के साथ प्रदर्शन शुरू किया।