कोंच: आंती थाना: 130 लीटर महुआ शराब के साथ टोटो चालक गिरफ्तार, बाइक सवार तस्कर फरार
Konch, Gaya | Jun 10, 2026 आंती थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खटनही मोड़ के समीप 130 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान शराब लदे टोटो रिक्शा के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य बाइक सवार तस्कर वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव के नेतृत्व में एएसआई मुस्तफा कमाल एवं पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात विशेष अभियान चलाया।