बिसौली: बिसौली नगर में ई-रिक्शा से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
Bisauli, Budaun | Mar 11, 2026 बिसौली नगर में रामलीला ग्राउंड के पास बुधवार को शाम 6 बजे करीब एक युवक ई-रिक्शा से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।