आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं बेटियां, आत्मविश्वास की ओर बढ़ते कदम
महासमुंद जिले के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्रा में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 260 छात्राओं ने भाग लेकर सुरक्षा और आत्मविश्वास के महत्वपूर्ण पाठ सीखे।
महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण में छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में सजग रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और स्वयं की सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।
#BetiBachaoBetiPadhao #MissionShakti #WomenEmpowerment #Chhattisgarh #mahasamund
Mahasamund, Chhattisgarh | Jul 17, 2026