बागीदौरा: पिडारमा पंचायत के तीन गांवों में एक साल बाद भी नलों में नहीं आया पानी, महिलाएं दूर-दराज के कुओं से ला रही हैं पानी
बड़ोदिया के पिडारमा भारत सरकार और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना ग्रामीण अंचल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन ग्राम पंचायत पिंडारमा में यह योजना केवल कागजों तक सीमित नजर आ रही है। जलदाय विभाग और कार्य कर रही डारा कंपनी ने भले ही नल कनेक्शन पूर्ण होने के आंकड़े तैयार कर लिए हों, लेकिन धरातल पर ग्रामीण आज मंगलव