बांके बाज़ार: बाँके बाजार में मेंटेनेंस कार्य के चलते 4 से 7 मई तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी
गया जिले के बाँके बाजार प्रखंड क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं को अगले कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ेगा। कनीय विद्युत अभियंता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इमामगंज पावर ग्रिड में 33 केवी तार की मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए 4 मई से 7 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।