लातेहार: जिले में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, पारा 40 डिग्री के पार
जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ते हुए 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। जिससे लोगों का हाल बेहाल है। दोपहर के समय सड़कें सूनी हो जा रही हैं।रविवार की दोपहर करीब एक बजे लोगों ने बताया कि जरूरी काम के बिना घरों से बाहर निकलने से लोग बच रहे हैं।