कांके: कोकर स्थित खोहरटोली से लापता बच्ची अदिति का अब तक नहीं मिला सुराग, परिजनों ने राज्यपाल से लगाई गुहार
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2026 कोकर स्थित खोहरटोली से लापता बच्ची अदिति का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे परिजनों ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर गुहार लगाई है। लापता बच्ची अदिति के पिता मनीष पांडेय और माता अंजिता पांडेय ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को आवेदन देकर मामले में हस्तक्षेप करने तथा बच्ची की जल्द बरामदगी सुनिश्चित कराने की मांग की है।