तोपचांची: भवानी चौक के समीप कार व बाइक में हुई जोरदार टक्कर ,बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
तोपचांची थाना क्षेत्र के गोमो तोपचांची मार्ग के भवानी चौक के समीप तेज रफ्तार कार व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 108एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पाकर तोपचांची पुलिस घटनास्थल पहुंची ।कार व बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। युवक की पहचान हरलाडीह का रहने वाला बताया गया है।