तोपचांची: तोपचांची प्रखंड कार्यालय परिसर में अबुआ आवास में भ्रष्टाचार को लेकर दिया गया एक दिवसीय धरना
शुक्रवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी के नेतृत्व में अबुआ आवास में भ्रष्टाचार को लेकर तोपचांची प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। बताया कि मनमानी तरीके से अबुआ आवास का चयन किया गया है। आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि कार्यालय में बैठक कर अबुआ आवास का चयन किया गया है। ग्राम सभा से होता तो गरीबों को लाभ मिलता।