सोहागपुर: शहडोल जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
शहडोल सोमवार को लगभग 3:15 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिला जेल शहडोल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है,स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में जेल में बंद बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई है,इस दौरान माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मौजूद रहे हैं,जहां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।