पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के गुलाबबाग टी0ओ0पी0 ने 352.220 लीटर विदेशी शराब, चार चक्का वाहन एवं मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Jun 13, 2026
पूर्णिया के गुलाबबाग टी0ओ0पी0 (सदर थाना) के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीते दिन एक चार चक्का वाहन सहित कुल 352.220 लीटर विदेशी शराब एवं एक मोबाईल के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त सिंटु कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता बबलु यादव, सा0 कृष्णापुरी यादव टोला, थाना मधुबनी, जिला पूर्णिया निवासी को अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है