झालरापाटन: झालावाड़ के पिडावा क्षेत्र में नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया
झालावाड़ के पिडावा क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर एक नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घृणित कृत्य का आरोप पीड़ित के ही एक परिचित युवक पर लगा है। परिजनों को घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।