हिलसा: सब्जी मंडी के पास विवाद में भीषण मारपीट, एक युवक घायल
Hilsa, Nalanda | Apr 29, 2026 हिलसा शहर के सब्जी मंडी के पास हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान हिलसा शहर निवासी शुभम कुमार, पिता सुनील जायसवाल के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।