बख्शी का तालाब: गोमती के बढ़े जलस्तर से गांवों में आफत, ग्रामीण छतों पर रहने को मजबूर
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाढ़ का पानी गांवों में घुसने के बाद कई परिवार पलायन करने को मजबूर हैं। वहीं, घर छोड़ने का रास्ता नहीं मिलने पर कुछ ग्रामीण छतों पर झोपड़ी बनाकर गुजर-बसर कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित सुल्तानपुर, नासा, अकड़ियाकला, बहादुरपुर और एनी गांव में पानी पहुंच चुका है। बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, एसडीएम