भभुआ: सदुल्हपुर हत्याकांड मामले में मृतक के भाई ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से लगाई गुहार
Bhabua, Kaimur | Jan 21, 2026 जानकारी के अनुसार बीते दिनों रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदुल्हपुर गांव में तारकेश्वर बिंद की भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मार-पीट करके निर्मम हत्या कर दी थी। जिस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मृतक के भाई जितेंद्र बिंद ने बुधवार की दोपहर करीब 3:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई