भभुआ: भभुआ एकता चौक से हुई चोरी के ई-रिक्शा मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 21, 2026 भभुआ एकता चौक से की गई चोरी ई रिक्शा मामले में प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। बुधवार को 3:30 बजे पुलिस अधिकारी संजीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोर भभुआ वार्ड 15 निवासी अर्जुन ठाकुर के पुत्र गोलू कुमार बताया जाता है। पुलिस ने बताया कि 19 जनवरी को भभुआ एकता चौक शाम करीब 4:30 बजे ई रिक्शा चोरी किया गया था।