दमोह: भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने अंबेडकर चौक के पास से 2 आरोपियों को देशी शराब के साथ पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Damoh, Damoh | Feb 25, 2024 दमोह भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के लिए कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले अंबेडकर चौक जिला अस्पताल के पास से अवैध देशी शराब का परिवहन करते 2 आरोपीयों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया है। जानकारी के मुताबिक भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य निजी कार्य से जा रहे थे। उसी दौरान राम मिश्रा अपने एक अन्य साथी के साथ 50 पाव देशी शराब को लेकर जा रहा था।