दमोह: कान्यशाला स्कूल के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत हुआ शिविर का आयोजन, योजनों के संबंध में दी गई जानकारी
Damoh, Damoh | Feb 25, 2024 दमोह शहर के बजरिया वार्ड नंबर 6 स्थित कन्या शाला स्कूल के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा के चलते शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व वित्त मंत्री व दमोह विधायक जयंत मलैया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिन्होने शासन के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबध में जानकारी दी और शिविर में शामिल होकर लाभ लेने की बात कही।