दमोह: जिला मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक अपराधी पर की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
Damoh, Damoh | Feb 25, 2024 जिला मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल ने एसपी दमोह के प्रतिवेदन पर थाना दमोह देहात के अनावेदक उमेश यादव पिता बलराम यादव निवासी ग्राम लाड़नबाग को आगामी 9 माह अर्थात् 270 दिवस की कालावधि तक के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करने हेतु पाबंद किया है। निर्देश नहीं मानने पर कार्यवाही की जाएगी।