चित्तौड़गढ़: श्रीनाथ वाटिका में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में 20 मार्च को होने वाले सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप
लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओ की बैठक श्रीनाथ वाटिका में आयोजित हुई जिसमें 20 मार्च को होने वाले ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुरेंदसिंह जाड़ावत थे जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने की।