करौं: सिद्ध पीठ पथरोल के कालीधाम में चैत पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती पर भजन संध्या व महा आरती का आयोजन
Karon, Deoghar | Apr 2, 2026 सिद्ध पीठ पथरोल स्थित कालीधाम के संकट मोचन धाम में चैत पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार सायं सात बजे भव्य भजन संध्या, हनुमान जी की महा आरती तथा खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यहां वर्ष 2002 से प्रत्येक पूर्णिमा को नियमित रूप से महा आरती, भजन-कीर्तन और खिचड़ी प्रसाद वितरण होता आ रहा है।