बरेली: बरेली में जाति छुपाकर शादी, दहेज की मांग और देवर पर गंदी हरकत का आरोप, पीड़िता बोली- 'मुकदमा वापस न लिया तो दी धमकी'
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर, देवर समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने अपनी वास्तविक जाति और पारिवारिक जानकारी छुपाकर शादी की।