खुरई: सिलोधा के लोगों ने मंदिर में शराब बंदी की शपथ ली, रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Sep 19, 2025 सिलोधा के सैकड़ों लोगों ने अपने गांव में शराब गांजा पीने पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए मंदिर पर शपथ ली, जो भी शराब या गांजा पियेगा या बेचेगा उसका गांव से बहिष्कार किया जायेगा, गांव में रैली निकालकर लोगों को शराब न पीने के लिए प्रेरित किया, इस अभियान से नाराज एक शराब बेचने वाले ने फोन पर धमकी दी, ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर sdm और थाने में ज्ञापन सौंपा.