खुरई: खैरानाका निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति ने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, पुलिस जाँच में जुटी
Khurai, Sagar | Sep 19, 2025 शहरी थाना क्षेत्र के खैरानाका निवासी एक 48 वर्षीय व्यक्ति रमेश प्रसाद ने गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात जहरीला पदार्थ खा लिया, परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तो सागर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई, सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस मर्चुरी पहुंची और दोपहर लगभग 3 बजे पोस्टमार्टम करवाया शव परिजनों को सौप कर मर्ग कायम कर मामला जाँच में ले लिया.