जलालाबाद: रामगंगा व बैगुल नदी में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर,नदी की धार से खेत की जमीन का तेजी से हो रहा कटाव, गांव बाढ़ की चपेट में
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र मैं रामगंगा एवं बैगुल नदी में जलस्तर बढ़ गया है। नदी की धारा इतनी तेजी से बह रही है ग्रामीणों के खेत के खेत काटते चले जा रहे हैं। ग्राम अल्लाह दादपुर बैहरि के ग्राम कसारी में भूमि कटान हुआ तेज, पूरा गांव बाढ़ की चपेट में आने की आशंका, प्रशासन की तरफ से नहीं है कोई इंतजाम, दहशत में गांव के लोग।