नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंद घर को देखकर चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर चुराए
महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में शुक्रवार शनिवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह पीड़ित को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि,चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है