गरौठा: लहचूरा थाना क्षेत्र में बहन से मारपीट के आरोप में साले ने मंदिर परिसर में जीजा को रस्सी से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल
झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के बरुआ माफ गांव में पत्नी से मारपीट के आरोप में साले ने अपने जीजा की बजरंग बली मंदिर परिसर में सरेआम पिटाई कर दी। आरोप है कि जीजा को रस्सी से बांधकर लात-घूंसों से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।