जौनपुर: जौनपुर में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट, बढ़ती कटौती से उपभोक्ता परेशान
भीषण गर्मी के चलते जिले में बिजली की मांग तेजी से बढ़ गई है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। मंगलवार को अधिकतम बिजली मांग 502 मेगावाट दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष अप्रैल के 481 मेगावाट से अधिक है। बढ़ती मांग और स्थानीय खराबी के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भारी कटौती की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश के बावजूद इसका पालन