कटनी ग्रामीण: रीठी थाना क्षेत्र में पुलिस का आधी रात को बड़ा सर्चिंग अभियान, अवैध हथियारों के साथ मचा हड़कंप
कटनी जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने आधी रात एक बड़ा सर्चिंग अभियान चलाया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहरिया के निर्देशन में, तथा एसडीओपी मुख्यालय के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई