पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र अंतर्गत लौखान बलान के समीप शनिवार देर शाम निर्माणाधीन पुलिया के डायवर्सन पर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार कंटेनर घोड़ासहन से प्लाईबोर्ड लादकर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जा रहा था।