बुधवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक महुआडांर अनुमंडल के गारू प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार की अध्यक्षता में हुई। आयोजित बैठक में श्री कुमार ने विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाते एवं युद्ध स्तर पर कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।