ऊंचाहार: पट्टी रहस कैथवल गांव में रंजिशन युवक पर कार चढ़ाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गाँव निवासी महेंद्र कांत उपाध्याय ने बताया कि उनका भतीजा सतीश उर्फ सोनू बुधवार की शाम घर के पास उनसे ही बातचीत कर रहा था, आरोप है कि इसी दौरान जान से मारने की नीयत से प्रधान प्रतिनिधि ने सतीश पर कार चढ़ा दी, इस दौरान कार में तीन लोग मौजूद थे।घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस जांच कर रही है।