गायघाट: गायघाट चौक पर अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साली गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना अंतर्गत गायघाट चौक पर अज्ञात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार जीजा साली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। घायल हुए युवक को पहचान दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा निवासी लक्ष्मी राम का 22 वर्षीय पुत्र कमोद राम बताया गया