बेलहर: प्रखंड कार्यालय में सीओ का जनता दरबार, भूमि विवाद के 9 मामलों का निपटारा
Belhar, Banka | Mar 7, 2026 बेलहर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को 12 बजे दिन में जनता दरबार लगा। जनता दरबार में सीओ शशिकांत शुक्ला और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने मामलों की सुनवाई किया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित 5 नए और 13 पुराने आवेदन पर सुनवाई की गई। जिसमें से नए 5 आवेदन में एक मामले का और 13 परवाने आवेदन में 8 मामले का निपटारा जनता दरबार में ही कर दिया गया।