खोदावंदपुर: बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के महुआ टोल के समीप सुनसान जगह पर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर कर दी हत्या
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के महुआ टोल के समीप सुनसान जगह पर अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।वही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया।मृतक युवक की पहचान बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 4 निवासी नागेश्वर महतो के पुत्र प्रहलाद कुमार के रूप में हुई।