पीरो में चुनाव परिणाम आते ही तरारी विधानसभा क्षेत्र में उत्साह चरम पर पहुंच गया। राजग के संयुक्त प्रत्याशी एवं भाजपा विधायक विशाल प्रशांत की दूसरी बार शानदार जीत और भोजपुर जिले की सभी सातों सीटों पर राजग प्रत्याशियों की विजय से समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की घोषणा होते ही पीरो के लोहिया चौक पर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से जश्न मनाया।