रात की बिजली आपूर्ति से परेशान किसान, आंबादेव ग्रिड पर धरना आगर मालवा के ग्राम गंगापुर और आसपास के क्षेत्रों के किसानों ने देर रात मिलने वाली बिजली आपूर्ति के खिलाफ आंबादेव बिजली ग्रिड पर शनिवार को धरना दिया। किसानों ने बताया कि रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली मिलने से उन्हें पूरी रात जागकर सिंचाई करनी पड़ती है,