बलरामपुर: भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधायक ने विशुना पुर में बूथ प्रवास कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया
7 अप्रैल सोमवार 3:00 बजे सदर विधायक पलटू राम ने भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत विशुनापुर में बूथ प्रवास कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने गांव में घर-घर पहुंच कर लोगों से संवाद किया एवं भाजपा के कार्यों नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दिया, इस अवसर पर सदर ब्लाक प्रमुख गोविंद सोनकर भी मौजूद रहे।