बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने विभिन्न स्थानों से शांति भंग के मामले में 18 लोगों का किया चालान
7 अप्रैल सोमवार शाम 6:00 बजे कोतवाली देहात पुलिस द्वारा शांति भंग में विभिन्न स्थानों से चार महिला एवं 14 पुरुष सहित 18 लोगों का चालान किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया की सभी गिरफ्तार लोगों पर सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रवाना किया गया है।