गाज़ियाबाद: थाना निवाड़ी पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बैटरी बरामद
थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब 4 बजे चोरी की घटना को अंजाम देने वाले हरीशचन्द नाम के 1 शातिर अभियुक्त को सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना निवाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई बैट्री बरामद हुई है।