गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के नीति खंड एक में मंगल बाजार नहीं लगाने पर व्यापारी भड़के, लोनी विधायक ने भी जताया रोष
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने साप्ताहिक पैंठ बाजार नहीं हटाए जाने का जो आदेश दिया, उसका कोई असर नहीं हुआ। पुलिस साप्ताहिक पैंठ बाजार नहीं लगने दे रही है। जो किसी तरह लग रहे हैं, उन्हें हटवा रही है। इंदिरापुरम के काला पत्थर रोड पर पहुंचे व्यापारियों को 20-25 पुलिसवालों ने पैंठ लगाने से रोक दिया। व्यापारियों ने इसका विरोध किया।