गाज़ियाबाद: थाना टीलामोड़ क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम और फर्नीचर की दुकानों में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा में स्थित कबाड़ के गोदाम और आसपास की फर्नीचर की दुकानों में मंगलवार व बुधवार की मध्यरात्रि करीब ढाई बजे भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। गाजियाबाद के विभिन्न फायर स्टेशनों से 9 दमकल गाड़ियों के अलावा नॉर्थ इंडिया मॉल, आईजीएल और गौतमबुद्धनगर से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया।